Saturday, 7 September 2013

Sandil si hansi !!


सहमी सी हंसी को समझो  …  
उसमे भी कुछ बात है  … 
हाथों की लकीरों को पढो  … 
उसमे भी कुछ ख़ास है  … 
एक बात है जो दस्तक देती है मन में  … 
किसी दिल की आवाज़ को,
यादों में बसा देती है आनन फानन में  … 
डरते हैं तो लगता है  … 
कोई प्यार से सुला दे हमे  … 
नींद न भगाए पर  … 
फिर भी प्यार समझा दे हमे  … 
ग़मों से दूरी बढ़ जाए तो  … 
और प्यार करना सिखा दे हमे  … 

Saturday, 24 August 2013

Pal !!!!

 
कुछ आँखों के पर्दों को खोले ...
आँसूं बहाती नम आँखों से देखे … 
उन पलों के लिए रोये थे जब … 
अपने ग़मों को भुलाते हुए देखे … 
दिलों की बातों को लेके … 
 टूटे थे जो वो सपने … 
अब बहते हुए अश्क से कुछ अनजाने से लगते हैं … 
साहिल के सुकून की चादर ओढ़े हुए … 
अब अपने भी बेगाने से लगते हैं … 
 गुमसुम सी हंसी को लिए … 
अब चलना है यारों … 
आँखों में खुशियों को लिए … 
अब कुछ करना है यारों …

Thursday, 20 June 2013

Bachpan ke pal !


किताबों से डरते थे जो बच्चे ...
आज आशियाँ बसा रहे हैं ...
मासूम सी उँगलियों से जिन्होंने कभी 
दरिया के किनारे महल  बनाया था ...
आज उस महल को हकीकत में सजा रहे हैं ...
आँखों में शैतानी रहती थी जिनके कभी ...
आज अपने सपनो को बना रहे हैं ...
डरते थे जो अपने बड़ों से कभी ...
आज उनका सहारा बनते जा रहे हैं ...
खिलौनों से जो खेलते थे जब वो ...
आज अपने बचों को खिला रहे हैं ...
बचपन  के हर एक पल को लिए ...
आज नयी खुशियों को लिए ...
चले जा रहे हैं वो ...
बढे जा रहे हैं वो ...

Saturday, 18 May 2013

अँधेरे की चादर !!



एक रूह से निकली आवाज़ ...
एक अनकही तलाश ...
इस शहर में न जाने कितने रंग हैं ...
पर है हर जगह ये राही अनजाना  ...
शब्दों से न बोले कुछ ...
न बोले ये कुछ आँखों से ...
दर्द कितना भी हो ...
पर दिखता नहीं ये जज्बातों से ...
है ये थोड़ा अजीब ...
रहता नहीं ये किसी के करीब ...
डरता है सबसे ये ...
पर कुछ कहता नहीं किसी से ये ...
अँधेरे की चादर ओढ़े हुए ...
जाने क्यूँ छुप रहा है ...
अपने अन्दर के गम को लिए ...
न जाने किस बात से घुट रहा है ...
रंगीन दुनिया के इस भवर में ...
एक अंजना सा मुसाफिर ...
न जाने क्यूँ घुट रहा है !!

Wednesday, 10 April 2013

An Ant's Life !



Deep in the hole of a ground,
Look from the bottom and see the world around.
Hollowness of the earth is not that bad and exile,
Living in it is good and worthwhile!
Group of friends and the celebration is on,
Grabbing the food in the bright light of moon!
Summers and Winters are not so hard,
Life is tough when the drizzle starts.
Struggle when gets over, makes us together,
march the troops and make them gather.
Time to work,time to date,
Time to show that what we have!
Hurdles are many,life is hard
Teamwork is must that will never fall apart.
Destiny of life is in god's hands,
Living the life is what we need to understand!

Saturday, 16 March 2013

Tanhayi...


कुछ तन्हाई के आलम में,
कुछ अपने ही गम में
कुछ रात के अँधेरे में,
कुछ सुबह के उजाले में,
आँखों की गहराईयों में,
एक सपना संजो के रखा था !
सोते थे न जगते थे ,
पर सपने ही कुछ अपने से लगते थे,
दिन की परछाई में, दिलों की गहराई में,
कुछ अनछुए पलों में,
कुछ अकेले से मन में,
दूर हो गए वो, जिन्हें कभी सोचा था अपना !!
दूर हो गए वो, जिन्हें कभी सोचा था अपना !!

Friday, 15 February 2013

Love is in the Air !!


In the shining sun rays,
In the falling light and waves.
See the flying birds and butterflies,
Imagine the world serene and sublime.
Cars are moving slow and low,
Moon is twinkling dim and glow!
Riders riding bikes in the night,
Parties are happening under the open sky.
Love is in the air,
Flowers are falling in parks and everywhere.
Couples are proposing and making fun,
Activists are making every couple run.
On the day of celebration,
Everyone wants to make a beautiful imagination!
So make up the nation and enjoy this wonderful occasion!