Showing posts with label bachpan. Show all posts
Showing posts with label bachpan. Show all posts

Wednesday, 28 September 2016

तेरे बचपन की यादें ...

Painting by - Ayushi Jain
 
मासूम सी ये उँगलियाँ ,
और ये नन्ही सी मुस्कान  ...
पलकों पे सजाए रखा है ,
सपनो का ये जहाँ  ...

कुछ नटखट सी अदाएँ ,
तो कुछ शरारत भरी आँखें  ...
हर गलती को छुपाती है ,
इसके मन की ये सब बातें  ...

रुई की गरम रज़ाई में ,
तो कभी माँ के आँचल में  ....
लोरी सुनके जो सोता है ,
ये अपने छोटे से महल में  ....

न कभी थकता है ,
न कभी रुकता है  ...
डांटों तो आंसू बहाता है ,
मेरे लाल तू मुझे बहुत सताता है  ....

बचपन की जो ये यादें तेरी ,
आज पिरोके रखी है ....
भूल जाए अगर तू मुझे ,
तो ये यादें संजोके रखी है ....
तो ये यादें संजोके रखी है ....



 
I am taking my Alexa Rank to the next level with Blogchatter #MyFriendAlexa.